सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

By : RATTUR

Published : May 13, 2026, 11:04 am IST
Updated : May 13, 2026, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
SP chief Akhilesh Yadav's brother Prateek Yadav passes away
SP chief Akhilesh Yadav's brother Prateek Yadav passes away

38 वर्ष में लिए आखिरी सांस

लखनऊ, (भाषा) समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह यहां निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को तबीयत खराब होने पर सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। सेहत के प्रति बेहद जागरुक रहने वाले यादव राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहते थे। हालांकि, उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा में शामिल हुईं और वर्तमान में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM