दुल्हन को ससुराल वालों की साड़ी पसंद नहीं आई; शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन के बारात वापस लौटी
Published : May 13, 2026, 2:34 pm IST
Updated : May 13, 2026, 2:34 pm IST
SHARE ARTICLE
The bride told her in-laws that she didn't bring a good saree; they refused to marry her, and the wedding procession returned without the bride.
The bride told her in-laws that she didn't bring a good saree; they refused to marry her, and the wedding procession returned without the bride.

दुल्हन के पिता ने दुल्हे सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ससुराल पक्ष की लाई साड़ी ‘पसंद नहीं’ आने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और बारात बिना शादी के लौट गई। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव के निवासी अजय गोंड की बेटी कुमारी निकी का विवाह सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव के पवन गोंड के बेटे विशाल गोंड से तय हुआ था।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के पंचरुख देवी मंदिर में वर और वधू पक्ष गत 11 मई को शादी के लिए पहुंचे और शाम को मंदिर प्रांगण में विवाह कार्यक्रम के दौरान ही दुल्हन को ससुराल पक्ष की ओर से लाई गई साड़ी पसंद नहीं आई और उसने शादी से इनकार कर दिया।

कुरैशी ने बताया कि इस बात को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दुल्हन के भाई जीत नाथ गोंड, उसकी मां उमरावती देवी व एक अन्य महिला लक्ष्मी देवी घायल हो गई‍। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद बारात लौट गई।

कुरैशी ने बताया कि इस मामले में दुल्हन के पिता अजय गोंड की तहरीर पर दूल्हे विशाल और ससुराल पक्ष के पवन, मनोज, हरेराम तथा चार से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM