उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या आधी करने का दिया निर्देश

By : RATTUR

Published : May 13, 2026, 4:15 pm IST
Updated : May 13, 2026, 4:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh Deputy Chief Minister has directed to reduce the number of vehicles in the convoy by half.
Uttar Pradesh Deputy Chief Minister has directed to reduce the number of vehicles in the convoy by half.

कहा, प्रधानमंत्री की अपील पर उठाया जाने वाला हर छोटा कदम देशहित में बड़ा योगदान होगा।

लखनऊ, (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल की अपील के मद्देनजर अपने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या आधी करने का निर्देश दिया।

पाठक ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के सम्भावित दुष्परिणामों की आशंका के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल और सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग समेत विभिन्न उपाय अपनाने की अपील की है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस अपील के मद्देनजर उन्होंने खुद भी अपने काफिले में शामिल होने वाले वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री की अपील पर उठाया जाने वाला हर छोटा कदम देशहित में बड़ा योगदान होगा।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM