लापरवाही: डॉक्टरों ने रीढ़ के बजाय की जांघ की सर्जरी; बुजुर्ग महिला की मौत, जांच कमेटी गठित
Published : Apr 16, 2026, 7:03 pm IST
Updated : Apr 16, 2026, 7:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Negligence: Doctors performed surgery on thigh instead of spine; elderly woman dies, inquiry committee formed
Negligence: Doctors performed surgery on thigh instead of spine; elderly woman dies, inquiry committee formed

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक बोले, कमेटी की रिपोर्ट आने पर करेंगे कार्रवाई

वाराणसी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में 71 वर्षीय महिला की रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का ऑपरेशन करने के बजाय जांघ की सर्जरी कर दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।  इस मामले में चार सदस्यों की समिति बना कर जांच की जा रही है। अमृतपुर की रहने वाली महिला राधिका देवी के बेटे मृत्युंजय पाल के अनुसार, उसकी दादी को रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर की शिकायत पर गत 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृत्युंजय ने दावा किया अस्पताल के चिकित्सक सात मार्च को उसकी दादी को ऑपरेशन के लिए ले गए, लेकिन रीढ़ के बजाय उनकी जांघ की सर्जरी कर दी। मृत्युंजय ने आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन के कारण उसकी दादी को कई तरह की समस्याएं होने लगीं जिसके बाद 18 मार्च को उसकी दादी का दोबारा ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह अस्पताल में ही भर्ती रहीं और 27 मार्च को उनकी मौत हो गई।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक एस. एन. शंखवार ने बताया कि उन्होंने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई है और उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM