लखनऊ में असली पुलिसकर्मियों को डांटने का आरोपी नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : Jun 16, 2026, 5:22 pm IST
Updated : Jun 16, 2026, 5:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Fake IPS officer arrested in Lucknow for scolding real police personnel.
Fake IPS officer arrested in Lucknow for scolding real police personnel.

मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई आरोपी की पहचान

लखनऊः लखनऊ महानगर पुलिस ने पुलिसकर्मियों को डांटने के आरोपी एक नकली भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान लखनऊ के निवासी मिथिलेश शुक्ला (38) के रूप में हुई है और आरोप है कि उसने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर चाय की दुकान पर हुए विवाद के दौरान पुलिसकर्मियों को धमकाया और सलामी न देने पर डांट लगाई।

पुलिस के मुताबिक, 13 जून की रात गोल मार्किट क्रॉसिंग के पास चाय की दुकान पर चाय-नाश्ते के भुगतान को लेकर झगड़ा होने की सूचना मिली थी और मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि शुक्ला दुकानदार से बहस कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने खुद को "नोएडा का आईपीएस अफसर" बताया और पुलिसकर्मियों से पूछा कि "आपकी टोपी कहां है? मुझे सैल्यूट क्यों नहीं किया?" पहचान पत्र मांगने पर वह यह कहकर चला गया कि बाद में ले आएगा।

बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार को सूचना मिली कि उसी व्यक्ति ने चाय की दुकान पर फिर से हंगमा किया है, जिसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आईपीएस अधिकारी नहीं, बल्कि नोएडा के सेक्टर-18 की एक कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव है। वह लखनऊ का ही रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि महानगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM