उत्तर प्रदेशः बिजनौर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : Jun 16, 2026, 10:28 pm IST
Updated : Jun 16, 2026, 10:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Man arrested in Bijnor on charges of raping a 9-year-old girl.
Uttar Pradesh: Man arrested in Bijnor on charges of raping a 9-year-old girl.

टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

बिजनौर (उप्र), (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शराब के आदी एक व्यक्ति को 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि घटना बिजनौर जिले के कोतवाली देहात इलाके की है, जहां सोमवार शाम को आरोपी ने अपने घर के पास रहने वाली बच्ची को बीड़ी का बंडल लाने के लिए दुकान भेजा था।

कुमार ने बताया कि जब बच्ची लौटी, तो आरोपी ने उसे टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया और फिर पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार वालों ने उसे खोजना शुरू किया और आखिरकार उसे आरोपी के घर के अंदर बेहोश हालत में पाया।

उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM