तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोगों की मौत, चार घायल
Published : Aug 16, 2026, 2:44 pm IST
Updated : Aug 16, 2026, 2:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Speeding car loses control and overturns; three dead, four injured.
Speeding car loses control and overturns; three dead, four injured.

नोएडा से उन्नाव जा रहे थे सभी कार सवार लोग

हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा हाईवे पर गांव उमरावपुर के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात नोएडा से उन्नाव जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

पुलिस के अनुसार, नोएडा के एकमूर्ति से सात लोग कार में सवार होकर उन्नाव जा रहे थे। कार रामजी (26) चला रहा था जो हरदोई जिले का रहने वाला था। इसके अलावा अवधेश (62), जगतपाल (50), राजीव कुमार (33) और उनकी पत्नी गोल्डी (30), बेटा नक्श (ढाई वर्ष) और माया (35) थीं।

उन्होंने बताया कि कार जब सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरावपुर के पास एटा राजमार्ग पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रामजी, अवधेश और जगतपाल की मौत हो गई। वहीं राजीव कुमार, गोल्डी, उनके बेटे नक्श और माया घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिकंदराराऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM