शादी में बिना पूछे बच्चे ने खाया रसगुल्ला; कैटरिंग मालिक ने तंदूर में फैंका, बुरी तरह झुलसा बच्चा
Published : Apr 17, 2026, 12:45 pm IST
Updated : Apr 17, 2026, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
A child ate rasgullas at a wedding without asking; the catering owner threw them into the tandoor
A child ate rasgullas at a wedding without asking; the catering owner threw them into the tandoor

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 11 वर्षीय एक बच्चे को रसगुल्ला खाने पर जलते तंदूर में फेंक दिया गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार बुरी तरह झुलसे बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना 15 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में हुई।

पुलिस ने पीड़ित के मामा देवीदीन निषाद की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 109(1) (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव का रहने वाला 11 वर्षीय चमन उर्फ अमर बस्ती के बाघानाला स्थित ननिहाल में रह रहा था। वह अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई में एक रिश्तेदार की शादी में आया था।

आरोप है कि भोजन स्थल पर बार-बार रसगुल्ला निकालने से नाराज ‘कैटरिंग’ ठेकेदार ने पहले बच्चे को डराया और फिर उठाकर जलते तंदूर पर बिठा दिया। इसी दौरान बच्चा अनियंत्रित होकर तंदूर के भीतर गिर गया। चीख सुनकर परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह चेहरे से कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था।

परिजन उसे पहले अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हरैया की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी। बच्चे को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM