मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को जिंदा खाया, बचाने के लिए लोगों ने पत्थर भी मारे, कई घंटे बाद मिला शव
Published : Jul 17, 2026, 1:47 pm IST
Updated : Jul 17, 2026, 1:47 pm IST
SHARE ARTICLE
A crocodile ate a 12-year-old boy alive; people even threw stones in an attempt to save him, but the body was recovered only after several hours
A crocodile ate a 12-year-old boy alive; people even threw stones in an attempt to save him, but the body was recovered only after several hours

घटना का एक वीडियो शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

बहराइच बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में घाघरा नदी में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बौंडी थाना प्रभारी टी.एन. मौर्य ने बताया कि टिकुरी गांव निवासी सुनील (12) गुरूवार शाम अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई कराने के बाद घाघरा नदी के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर उसे जबड़ों में दबोच लिया।

उन्होंने बताया कि बच्चे के चाचा और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर तथा ईंट-पत्थर फेंककर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से कई घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया और भारी मशक्कत के बाद रात में नदी से बालक का शव बरामद हुआ।

इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस ने पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि मगरमच्छ ने बालक का दाहिना पैर चबा डाला तथा कमर के नीचे का कुछ हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया था। मगरमच्छ ने मृत शरीर का ऊपरी हिस्सा नहीं खाया था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुनील के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और गांव में वह अपने चाचा के यहां रहता था। उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM