होटल में मिला महिला हेड कांस्टेबल का शव, फंदे पर लटक रहा था, सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ
Published : Aug 18, 2026, 5:19 pm IST
Updated : Aug 18, 2026, 5:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Body of female head constable found in hotel; she was hanging from a noose; no suicide note was recovered.
Body of female head constable found in hotel; she was hanging from a noose; no suicide note was recovered.

होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है।  पुलिस ने बताया कि मसूरी क्षेत्र की रहने वाली अदिति (30) दिल्ली पुलिस के उस्मानपुर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थी।

पुलिस के मुताबिक, अदिति 15 अगस्त की रात को साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित होटल में रुकी थी। पुलिस ने बताया कि अगले दिन रविवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की टीम ने होटल कर्मचारियों से दूसरी चाबी लेकर कमरे का दरवाजा खुलवाया।

सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके। सक्सेना ने बताया कि अगर परिवार की ओर से कोई शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM