चार साल की भांजी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मामा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम
Published : Apr 20, 2026, 10:19 am IST
Updated : Apr 20, 2026, 10:19 am IST
SHARE ARTICLE
The uncle accused of raping and murdering his four-year-old niece was killed in a police encounter
The uncle accused of raping and murdering his four-year-old niece was killed in a police encounter

गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर की गोलीबारी, दो पुलिसकर्मी घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में वांछित 55 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी जीशान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस और अपराध शाखा के संयुक्त अभियान के दौरान उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 11 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे जीशान अपनी चार वर्षीय भांजी को टॉफी दिलाने के बहाने घर के बाहर से बहलाकर ले गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और बाद में गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को कंधे पर उठाकर शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की 80 फुट रोड पर एक कार के नीचे फेंक दिया और फरार हो गया।

पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। दो दिन पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में उसकी मौजूदगी सामने आई, जब वह दिल्ली से भागने की कोशिश कर रहा था। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि वह लोनी के बंथला नहर के पास किसी से मिलने वाला है।

सूचना के आधार पर टीला मोड़ थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। संदिग्ध को रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा और खुद को घिरता देख पुलिस पर गोलियां चलाने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया।

मुठभेड़ में घायल हुए हेड कांस्टेबल अमित और इकबाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जवाबी गोलीबारी में मारा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM