सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Published : Apr 21, 2026, 11:18 am IST
Updated : Apr 21, 2026, 11:18 am IST
SHARE ARTICLE
Army soldier commits suicide by shooting himself, police engaged in investigation
Army soldier commits suicide by shooting himself, police engaged in investigation

अभी तक साफ नहीं हो पाया कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया

झांसी झांसी जिले के बबीना छावनी में तैनात सेना के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बबीना छावनी में सेना सुरक्षा कोर में नायक के पद पर तैनात ग्वालियर निवासी कोमल सिंह (50) ने सोमवार दोपहर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान स्वयं के सिर में अपनी इंसास राइफल से कथित तौर पर गोली मार ली।

पुलिस ने बताया कि यह देख निकट ही तैनात एक हवलदार ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी और सिंह को तत्काल सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बबीना थाना प्रभारी विनय साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, सेना के सहयोग से इस मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Jhansi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM