गोरखपुर में नदी किनारे बोरे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

By : RATTUR

Published : May 25, 2026, 10:24 pm IST
Updated : May 25, 2026, 10:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Unidentified man's body recovered from a sack on the river bank in Gorakhpur
Unidentified man's body recovered from a sack on the river bank in Gorakhpur

शव के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थेः सूत्र

गोरखपुर (उप्र), (भाषा) गोरखपुर जिले में सोमवार सुबह गीडा क्षेत्र के आमी नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) थाना क्षेत्र के तहत भरसांड में सेमराहवा बाबा मंदिर के पास करीब 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव को एक बोरे में डालकर नदी के किनारे फेंक दिया है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नदी के किनारे एक बोरा पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब बोरा खोला तो उसके अंदर एक व्यक्ति का शव मिला।

सूत्रों के अनुसार शव के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे, जबकि गर्दन पर गहरे घाव थे, जिससे लग रहा था कि उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने आस-पास के गांवों और थानों से लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM