उत्तराखंडः 4 धाम यात्रा की शुरुआत के बाद पहुंचे 31 लाख तीर्थयात्री

By : RATTUR

Published : Jun 7, 2026, 3:58 pm IST
Updated : Jun 7, 2026, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttarakhand: 31 lakh pilgrims arrive since the start of the 4 Dham Yatra
Uttarakhand: 31 lakh pilgrims arrive since the start of the 4 Dham Yatra

अब तक 161 श्रद्धालुओं की हुई मौत

देहरादूनः उत्तराखंड में अप्रैल में शुरू हुई 4 धाम यात्रा के बाद से 31 लाख से अधिक तीर्थयात्री प्रदेश में आ चुके हैं जबकि इस दौरान 161 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की नई रिपोर्ट के अनुसार, 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 11,05,676 तीर्थयात्री आए हैं। इसके बाद बद्रीनाथ धाम में 23 अप्रैल से 9,08,619 तीर्थयात्री आए हैं। गंगोत्री मंदिर में 5,28,406 तीर्थयात्री, यमुनात्री मंदिर में 5,07,421 और श्री हेमकुंड साहिब में 55,411 तीर्थयात्री आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, गौमुख मार्ग पर 4,697 तीर्थयात्री पहुंचे। इनकी संख्या गंगोत्री तीर्थयात्रियों में शामिल की गई। शनिवार को 61,262 तीर्थयात्री 5,511 वाहनों में सवार होकर तीर्थस्थलों पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस साल तीर्थयात्रा की शुरुआत से अब तक 2,89,918 वाहनों ने यात्रा मार्गों का उपयोग किया। राज्य में 19 अप्रैल से अब तक 161 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 152 लोगों की मौत स्वास्थ्य समस्याओं और खराब स्वास्थ्य के कारण हुई, जबकि 8 तीर्थयात्रियों की मृत्यु अन्य कारणों से हुई और एक व्यक्ति की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। तीर्थयात्रा के दौरान, यमुनोत्री में सबसे अधिक 78 श्रद्धालुओं की मौत हुई। इसके बाद केदारनाथ में 47, बद्रीनाथ में 20 और गंगोत्री में 16 लोगों की मौत हुई।

Location: India, Uttarakhand

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM