मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का लिया जायजा
उत्तराखंडः चमोली के पीपलकोटी में बन रही 3 किलोमीटर लंबी टनल से गुरुवार शाम को लैंडस्लाइड की वजह से पानी लीक होने लगा, जिसके बाद टनल में मलबा और पानी भर जाने की वजह से 22 मजदूर अंदर फंस गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत होने की खबर सामने आई है।
बचाए गए मजदूरों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में मुकेश, प्रदीप पंवार, दुर्लभ शर्मा, विजय, जितेंद्र, लकेश्वर और घुनेश्वर शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार, 13 अगस्त को शाम करीब 7 बजे हुई। पीपलकोटी के मायापुर में बन रही THDC टनल में पानी लीक होने और लैंडस्लाइड की वजह से वहां मौजूद मजदूर फंस गए थे। टनल के अंदर पानी और मलबा जमा होने की वजह से फंसे हुए मजदूरों तक पहुंचना मुश्किल साबित हो रहा है। रेस्क्यू टीमें लगातार मौके पर पहुंचकर मजदूरों को निकालने का काम कर रही हैं।