नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए फिर से संबंधित जिलों को विभाग ने भेजा रिमाइंडर         
Published : May 2, 2026, 9:18 pm IST
Updated : May 2, 2026, 9:18 pm IST
SHARE ARTICLE
एक चीनी मिल के लिए चाहिए 100 एकड़ भूमि
एक चीनी मिल के लिए चाहिए 100 एकड़ भूमि

नई चीनी मिल लगाने के लिए 25 जिलाधिकारियों को गन्ना उद्योग विभाग ने भूमि चयन करने का दिया था निर्देश

पटना : बिहार में नई चीनी मिल स्थापित करने को लेकर गन्ना उद्योग विभाग द्वारा कार्रवाई तेज कर दिया गया है। चीनी मिल के लिए भूमि चिन्हित कर अभी तक प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराने वाले जिलाधिकारियों के पास पत्र भेज कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। 

विभाग के अनुसार राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू कराने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों को स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने नई चीनी मिलों को स्थापित करने के लिए प्रत्येक चीनी मिल के लिए 100 एकड़ भूमि चिन्हित करने का आदेश दिया है। कुछ जिलों में चीनी मिल के लिए भूमि चयन कर लिया गया है। कुछ जिलों ने प्रस्ताव भी गन्ना उद्योग विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा जिन जिलों से अभी तक प्रस्ताव नहीं आया है वहां विभाग ने पत्र भेजकर शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM