चैकअप के दौरान पेट से मिले 13 पेन, 5 चम्मच और एक मोमबत्ती
आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। नरसारावपेट की 33 साल की एक शादीशुदा महिला के सीने में तेज दर्द हुई, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे माताश्री प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉ. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि एंडोस्कोपी के दौरान महिला के पेट में पेन, चम्मच और मोमबत्ती जैसी कुछ बाहरी चीजें मिलीं। सीटी स्कैन से इसकी तुरंत पुष्टि करने के बाद उन्होंने एंडोस्कोपी और लैप्रोस्कोपी सर्जरी किया। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी के जरिए सभी पेन, मोमबत्तियां और लकड़ी के चम्मच निकाल दिए गए।
बच्चों के इस्तेमाल करने वाला 25 सेंटीमीटर लंबा एक पेन महिला के पेट में छेद कर चुका था, इसकी वजह से 'न्यूमोमीडियास्टिनम' नाम की स्थिति पैदा हो गई थी। डॉ. ने बताया कि इसके बाद लैप्रोस्कोपी के जरिए महिला के पेट से ये चीजें निकाली गईं। महिला के पेट से कुल 13 पेन, एक मोमबत्ती और 5 लकड़ी के चम्मच निकाले गए। ये चीजें निकालने के बाद महिला की हालत अभी स्थिर है।