महाराष्ट्र: गैस बिल भरने के नाम पर व्यक्ति से 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी

By : RATTUR

Published : Jul 6, 2026, 3:56 pm IST
Updated : Jul 6, 2026, 3:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Man defrauded of ₹5 lakh under the pretext of paying gas bill.
Maharashtra: Man defrauded of ₹5 lakh under the pretext of paying gas bill.

लिंक पर क्लिक करते ही फोन हुआ था हैक

ठाणे, (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 52 वर्षीय एक व्यक्ति से साइबर जालसाजों ने कथित तौर पर 5.06 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को 19 से 21 जून के बीच अनजान लोगों के फोन आए, जिन्होंने खुद को महानगर गैस पाइपलाइन कार्यालय का कर्मचारी बताया और बकाया बिल बारे बात की। कालवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी करने वालों ने उसे व्हाट्सऐप पर एक संदिग्ध लिंक भेजा और अपनी जानकारी भरने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही, धोखाधड़ी करने वालों को उसके फोन का 'रिमोट एक्सेस' मिल गया और उन्होंने उसकी 'कॉल फॉरवर्ड' कर दीं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने गैर-कानूनी तरीके से उसकी 'बैंक कस्टमर आईडी' और 'क्रेडिट कार्ड' की जानकारी हासिल कर ली और कई लेनदेन के जरिए कुल 5,06,256.17 रुपये खाते से निकाल लिए। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने शनिवार को संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Location: India, Maharashtra

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM