जयपुरः सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 बच्चों समेत पिता की मौत

By : RATTUR

Published : Jul 7, 2026, 1:30 pm IST
Updated : Jul 7, 2026, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Jaipur: Father and three children from the same family killed in road accident.
Jaipur: Father and three children from the same family killed in road accident.

चंद्रप्रकाश, बेटों रमेश, दीपक व रतन के रूप में हुई मृतकों की पहचान

जयपुर, (भाषा) राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 3 बच्चों समेत पिता की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के थे। बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हो गई है।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार सुबक करीब पौने 9 बजे 200-फुट बाईपास के किनारे सड़क के पास हुआ। दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने रेलिंग को तोड़ते हुए नाले के पास खड़े एक दंपति व उनके बच्चों को कुचल दिया, जिसके बाद सभी पीड़ित नाले में गिर गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उनके मां-बाप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पुरुष ने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ट्रोले का चालक मौके से भाग गया। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश और उनके बेटों रमेश, दीपक व रतन के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी गंभीर रूप से घायल है।

Location: India, Rajasthan

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM