पांच दिन में एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, 28 अगस्त तक चलेगी यात्रा
Published : Jul 7, 2026, 10:24 pm IST
Updated : Jul 7, 2026, 10:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Over 100,000 pilgrims have paid obeisance to Baba Barfani in five days; the pilgrimage will continue until August 28.
Over 100,000 pilgrims have paid obeisance to Baba Barfani in five days; the pilgrimage will continue until August 28.

पांचवें दिन मंगलवार को 28,000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए

श्रीनगर। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन मंगलवार को 28,000 से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसी के साथ बीते पांच दिन में अमरनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख के पार हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ मंदिर में मंगलवार को 28,035 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। उन्होंने बताया कि इसी के साथ 2026 में अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1,13,800 हो गई है।

इस साल अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को एक साथ दोनों रास्तों से शुरू हुई। इनमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में छोटा, लेकिन दुर्गम 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग शामिल हैं। यह तीर्थयात्रा 28 अगस्त तक चलेगी।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM