3.57 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : Jun 8, 2026, 3:19 pm IST
Updated : Jun 8, 2026, 3:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Accused arrested with hydroponic cannabis worth Rs 3.57 crore
Accused arrested with hydroponic cannabis worth Rs 3.57 crore

बेंगलुरु हवाई अड्डे से किया काबू, बैंकॉक से आया था यात्री

बेंगलुरुः बैंकॉक से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को 3.57 करोड़ रुपये मूल्य के हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री को 5 जून को सीमा शुल्क अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर रोक लिया था। बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि यात्री ने चेक-इन बैगेज में 10.20 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा हुआ था, जिसकी कीमत 3.57 करोड़ रुपये है। यात्री से हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त कर लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, 4 जून को हुई एक अन्य घटना में, बैंकॉक से आए एक यात्री को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर सामान में छिपाकर रखे गए 6.66 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत 2.33 करोड़ रुपये थी। उन्होंने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपियों को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

Location: India, Karnataka

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM