मुंबई में बेस्ट बस कई वाहनों से टकराई, चार लोग घायल
Published : Jun 8, 2026, 12:34 pm IST
Updated : Jun 8, 2026, 12:34 pm IST
SHARE ARTICLE
BEST bus collides with several vehicles in Mumbai, four injured
BEST bus collides with several vehicles in Mumbai, four injured

घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा

मुंबई मुंबई की नगर निकाय संचालित परिवहन सेवा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक तेज रफ्तार बस सोमवार को दादर इलाके में दो कारों समेत कई वाहनों से टकरा गई, जिससे कम से कम चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेस्ट बस के चालक ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्लाजा सिनेमा के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस दो कारों, एक टैक्सी और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के समय जोरदार आवाज सुनाई दी और सड़क पर मलबा बिखर गया।

दो मोटरसाइकिल सवार, बस का परिचालक (कंडक्टर) और एक अन्य व्यक्ति हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नगर निकाय संचालित सायन अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य की निगरानी और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवाजी पार्क पुलिस तथा दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात को अन्य रास्तों पर मोड़ दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM