होशियारपुर मुकेरियां के गांव मुशाहपुर का था राजिंदर सिंह
होशियारपुरः मुकेरियां के मुशाहपुर गांव के 42 साल के राजिंदर सिंह की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस खबर से गांव में दुख की लहर दौड़ गई है। राजिंदर के भाई ने बताया कि वह 2 साल पहले अमेरिका चले गए थे और मिनेसोटा में रह रहे थे। 2 दिन पहले, अमेरिका से राजिंदर के दोस्त ने उन्हें फोन कर उनकी मौत की खबर दी।
इस खबर से पूरा परिवार टूट गया, क्योंकि राजिंदर ही घर का अकेला कमाने वाला था। उनकी 2 छोटी बेटियां हैं और उन्हें विदेश भेजने के लिए उन्होंने लोन लिया था। परिवार की आर्थिक हालत बहुत खराब है। राजिंदर के परिवार ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मदद की अपील की है ताकि मुशाहपुर गांव में उनका अंतिम संस्कार पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया जा सके।