दलगांव में हुआ सबसे अधिक 94.57 प्रतिशत मतदान
गुवाहाटी, (भाषा) असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया, जिसमें लगभग 84.42 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि 2021 के असम विधानसभा चुनाव में 82.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, दलगांव में सबसे अधिक 94.57 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम 70.40 फीसदी मतदान अमरी में दर्ज किया गया।
असम विधानसभा चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 35 जिलों के 31,490 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। मतगणना 4 मई को होगी।