ओडिशा के पूर्व विधायक अयूब खान का हुआ निधन

By : RATTUR

Published : May 13, 2026, 3:13 pm IST
Updated : May 13, 2026, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Former Odisha MLA Ayub Khan passes away
Former Odisha MLA Ayub Khan passes away

78 वर्ष में ली आखिरी सांस

भुवनेश्वर, (भाषा) पूर्व बीजू जनता दल (बीजद) विधायक हाजी मोहम्मद अयूब खान का बुधवार को ओडिशा के बोलांगीर जिला स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

परिवार के मुताबिक, कांटाबांजी विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक रहे खान की आयु 78 वर्ष थी। उन्होंने सुबह करीब 8.30 बजे अंतिम सांस ली।

खान पहली बार 2004 में ओडिशा विधानसभा के लिए कांटाबांजी से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुने गए। बाद में, वह बीजद में शामिल हो गए और 2014 में पार्टी के टिकट पर फिर से जीत हासिल की।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री के.वी. सिंह देव तथा नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा "खान को हमेशा एक अनुभवी जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में, मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"

खान को एक कुशल संगठक और दयालु नेता के रूप में याद करते हुए पटनायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

पटनायक ने दिवंगत खान के बेटे अमजद अली खान से भी बात की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सिंह देव बोंलांगीर जिले से ही ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "पूर्व कांटाबांजी विधायक अयूब खान के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार, प्रियजनों और समर्थकों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।"

Location: India, Odisha

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM