मुंबई का व्यक्ति 30 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले में गिरफ्तार
Published : Sep 14, 2026, 3:18 pm IST
Updated : Sep 14, 2026, 3:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Mumbai man arrested in ₹30 crore investment scam.
Mumbai man arrested in ₹30 crore investment scam.

रोशन भूषण सेठ के रूप में हुई आरोपी की पहचान

मुंबई, (भाषा) शेयर बाजार घोटाले के जरिए निवेशकों से 30 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी एवं पहचान छिपाकर रहने वाले 56 वर्षीय ठग को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 3 अलग-अलग पहचान बनाई थी और विग पहनकर अपना वेश बदलता रहता था। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अधिकारी ने बताया कि आरोपी रोशन भूषण सेठ ने इस धोखाधड़ी से मिले पैसों से आलीशान फ्लैट, महंगी कारें और महंगी घड़ियां खरीदीं और शानदार जिंदगी जी रहा था। उसने महाराष्ट्र और गुजरात में 42 लोगों को निवेश पर हर महीने 5 फीसदी मुनाफे का लालच देकर ठगा।

उन्होंने बताया कि ईओडब्ल्यू ने सेठ को जुलाई में गुजरात के वलसाड की एक रिहायशी इमारत से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के मुताबिक, सेठ ने निवेशकों को फर्जी मुनाफा विवरण दिखाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके पैसे का शेयर बाजार में निवेश किया गया है।

कुल मूल निवेश लगभग 5 करोड़ रुपये है लेकिन पीड़ितों (जिनमें एक एक अनिवासी (एनआरआई) महिला भी शामिल है) द्वारा बताया कुल नुकसान लगभग 30.26 करोड़ रुपये है। यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब कांदिवली के रहने वाले संजय हीरालाल शाह (60) ने अप्रैल में मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उनके परिवार के साथ 10.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

जांच में पता चला कि सेठ ने 2020 में ‘इन्वेस्टॉक’ नामक ट्रेडिंग ऐप बनाने के बहाने शाह के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे से दोस्ती की थी। आरोप है कि उसने परिवार को भारी निवेश करने के लिए मनाया और अन्य निवेशकों को भी लुभाने के लिए इसी तरह का तरीका अपनाया।

Location: India, Maharashtra

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM