जहरीली शराब कांड पर महिलाओं का गुस्सा: शराब की दुकान में की तोड़फोड़, 25 लाख की शराब नष्ट
Published : Sep 14, 2026, 3:24 pm IST
Updated : Sep 14, 2026, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Women's outrage over the illicit liquor tragedy: Liquor shop vandalized, stock worth ₹25 lakh destroyed.
Women's outrage over the illicit liquor tragedy: Liquor shop vandalized, stock worth ₹25 lakh destroyed.

जहरीली शराब पीने से हुई थी 16 लोगों की मौत

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद गुस्साई महिलाओं ने टीकमगढ़ जिले के एक लाइसेंसी शराब दुकान पर हमला कर दिया। महिलाओं ने करीब 25 लाख रुपये की देसी एवं भारत में निर्मित विदेशी शराब नष्ट कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शराब विरोधी नारे लगाते हुए और शोक संतप्त परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने रविवार को जिले के बम्होरी गांव में एक दुकान पर धावा बोला। जिला आबकारी अधिकारी नरेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर जतारा उपमंडल के बम्होरी में यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के एक दल ने मां गहौली वाइन द्वारा संचालित एक दुकान को निशाना बनाया और इस दौरान 25 लाख रुपये मूल्य की देसी और भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) नष्ट कर दी।

टीकमगढ़ और सागर मध्यप्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में से हैं, जो उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। आबकारी अधिकारी ने आरोप लगाया कि बम्होरी गांव के सरपंच ने शराब की दुकान के खिलाफ माहौल बनाने के लिए सागर त्रासदी का इस्तेमाल किया और अपने स्थानीय राजनीतिक प्रभाव को मजबूत करने के प्रयास में लोगों को लामबंद किया।

डिगोडा पुलिस थाने के अंतर्गत बम्होरी बीट पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कहा कि दुकान के एक कर्मचारी ने एक आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने हाल ही में हुए सागर जहरीली शराब त्रासदी मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दावा किया है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के ललितपुर का एक संदिग्ध गिरोह नकली शराब के निर्माण और आपूर्ति से जुड़ा था, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM