गणेश स्थापना जुलूस में डांस करने को लेकर विवाद, 16 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, एक नाबालिग घायल
Published : Sep 15, 2026, 2:25 pm IST
Updated : Sep 15, 2026, 2:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Dispute over dancing during Ganesh Sthapana procession; 16-year-old boy stabbed to death, one minor injured.
Dispute over dancing during Ganesh Sthapana procession; 16-year-old boy stabbed to death, one minor injured.

डांस करने के दौरान धक्का-मुक्की से हुआ था विवाद

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के लिए निकाले जा रहे जुलूस के दौरान नाचने के विवाद में एक व्यक्ति ने चाकू मारकर 16 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी, जबकि उसके नाबालिग दोस्त को घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि आजाद नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के लिए लोग जुलूस के रूप में जा रहे थे और डीजे वाहन में बजाए जा रहे गानों पर नाच रहे थे।

उन्होंने बताया कि नाचने के दौरान धक्का-मुक्की से विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने दो लड़कों पर चाकू से हमला कर दिया। दंडोतिया ने बताया कि इस घटना में सीने में चाकू लगने से कृष्णा (16) की मौत हो गई, जबकि उसका एक नाबालिग दोस्त घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। दंडोतिया ने बताया कि दोनों लड़कों पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और वह भी संभवत: नाबालिग है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज करके इस व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM