कार का शीशा टूटने से मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि माता-पिता घायल हैं।
Guna Shivpuri Highway Accident Nilgai:मध्य प्रदेश के गुना-शिवपुरी नेशनल हाइवे-46 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे का कारण नीलगाय थी, जिसने अचानक कार से टकरा दी।गुना निवासी सोनू जाट अपने परिवार के साथ हाइवे से गुजर रहे थे, तभी एक नीलगाय अचानक उनकी कार के सामने आ गई। कार और नीलगाय की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार बच्ची आन्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। (A nilgai jumped onto the car, killing a young child sitting in her mother's lap on Guna-Shivpuri Highway news in hindi)
यह हादसा मंगलवार शाम लगभग 6.45 बजे हुआ। मकर संक्रांति मनाने के लिए सोनू अपने परिवार के साथ गुना से मगरधा गांव जा रहे थे, तभी जंगल से निकलकर नीलगाय उनकी कार के ऊपर कूद गई।
नीलगाय से टकराने के कारण कार के शीशे टूट गए और मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची आन्या की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची के माता-पिता भी घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना कैंट पुलिस ने वन विभाग को दी, जिसके बाद वन अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कार जब हाइवे से गुजर रही थी, तभी दो नीलगाय अचानक जंगल से निकलकर सड़क पर आ गईं, जिनमें से एक ने कार के ऊपर छलांग लगा दी। नीलगाय कार का शीशा तोड़ते हुए अंदर फंस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें बच्ची की मौत हो गई। नीलगाय को कार से बाहर निकालकर वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेंजर और वन विभाग की टीम ने नीलगाय को उठाकर रेस्क्यू वाहन में रखा और इलाज के लिए ले गए। हादसे में नीलगाय की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।
(For more news apart from A nilgai jumped onto the car, killing a young child sitting in her mother's lap on Guna-Shivpuri Highway news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesmna Hindi)