सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर की जांच शुरू
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास 4 कुमाऊं यूनिट के फॉरवर्ड इलाके में मंगलवार को गश्त के दौरान हुए माइन ब्लास्ट में एक जेसीओ समेत 4 जवान घायल हो गए। अचानक हुए विस्फोट में सबेदार नैन सिंह, हवलदार सुभाष सिंह, अग्निवीर अमन सिंह और अग्निवीर गौरव सिंह घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को मौके से निकालकर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें आगे के इलाज के लिए कमांड हॉस्पिटल उधमपुर रेफर किया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट कैसे हुआ।