2 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना फरार
नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीड़ित के साथ स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ता था।
एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अयाज महिला के हाथ पकड़कर कुछ पढ़ रहा है और महिला लगातार बोल रही है कि ‘मुझे छोड़ दो’। पीड़ित के मुताबिक, घटना सालभर पुरानी है। आरोपी उस पर आयतें पढ़कर फूंकता था, इसके बाद उसका रेप करता था। महिला की शिकायत पर सोनेगांव पुलिस ने केस दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का रहने वाला एक आरोपी मौलाना फरार है।