प्रियंका बोलीं- भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा ट्रंप के साथ उठाएं पीएम, जहाज पर मिसाइल अटैक से तीन की हुई थी मौत
Published : Jun 16, 2026, 4:22 pm IST
Updated : Jun 16, 2026, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Priyanka said the PM should raise the issue of the Indian sailors' deaths with Trump; three had died in a missile attack on the ship.
Priyanka said the PM should raise the issue of the Indian sailors' deaths with Trump; three had died in a missile attack on the ship.

फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर हैं पीएम

नई दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीन भारतीय नाविकों की मौत का विषय उठाना चाहिए।

प्रधानमंत्री फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर हैं। वह फ्रांस में जी-7 सम्मेलन के संपर्क सत्र में हिस्सा लेंगे। उनका जी-7 सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भी मुलाकात हो सकती है।

इस बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में कहा, मुझे लगता है कि उन्हें निश्चित रूप से यह मुद्दा (अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों का मामला) उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा, यह हैरानी की बात है कि जो हो रहा है, उस पर हमने (सरकार) खुलकर कोई बात नहीं की है। अमेरिका ने बीते 10 जून को पलाऊ के ही ध्वज वाले जहाज सेटेबेलोपर हमला किया था, जिसपर सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM