एक घर में मिले चार शव: नौसेना का कर्मी फंदे पर लटका मिला, पास में ही पड़ी थी पत्नी और दो बच्चों की लाश
Published : Aug 16, 2026, 1:23 pm IST
Updated : Aug 16, 2026, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Four bodies found in a house: Navy personnel found hanging; bodies of wife and two children lying nearby.
Four bodies found in a house: Navy personnel found hanging; bodies of wife and two children lying nearby.

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है

मुंबई भारतीय नौसेना का एक नाविक, उसकी पत्नी और उसके दो बच्चे दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके में स्थित अपने आवास पर मृत मिले। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कफ परेड पुलिस के अनुसार, नाविक का शव शनिवार रात उसके घर में फंदे से लटका मिला तथा परिसर में उसकी पत्नी और दो महीने एवं तीन वर्ष की उम्र के उसके बच्चों के शव भी मिले।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की, जबकि उसकी पत्नी और बच्चों को जहर दिया गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि नाविक, उसकी पत्नी और दो बच्चे अपने आवास पर मृत मिले। बयान में कहा गया कि पुलिस की जांच जारी है और नौसेना हरसंभव सहायता दे रही है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM