प्रेमी ने महिला की चाकू मारकर हत्या की, शव बोरे में भरकर छिपाया, ऐसे खुला हत्या का राज
Published : Aug 17, 2026, 12:07 pm IST
Updated : Aug 17, 2026, 12:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Lover stabs woman to death, hides body in a sack; here is how the murder was uncovered
Lover stabs woman to death, hides body in a sack; here is how the murder was uncovered

घटना रविवार रात बालापुर थाना क्षेत्र में हुई

हैदराबाद। शादी को लेकर हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी और इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरे में भर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात बालापुर थाना क्षेत्र में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार की रहने वाली महिला समारोह स्थलों पर वेटर के रूप में काम करती थी, जबकि आरोपी मजदूर है। दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। महिला पिछले दो महीने से आरोपी के घर पर रह रही थी।

प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि रविवार रात आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया, इसके बाद उसने महिला के दोनों हाथ-पैर बांध दिए और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरे में भर दिया। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में खून के निशान के साथ बोरे में बंद महिला का शव मिला।

पुलिस ने मृतका की पहचान बिहार निवासी महिला के रूप में की और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। महिला के गर्भवती होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस आरोपी की मां की भूमिका की भी जांच कर रही है कि क्या उसने शव छिपाने में मदद की थी। हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM