आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें:सम्राट चौधरी
आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें:सम्राट चौधरी
Published : Mar 1, 2026, 10:29 pm IST
Updated : Mar 1, 2026, 10:29 pm IST
SHARE ARTICLE
बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने उनके आवास पहुंच कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने उनके आवास पहुंच कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने माननीय मुख्यमंत्री को विकास पुरुष, सुशासन बाबू और जन-जन के प्रिय नेता बताया

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने उनके आवास पहुंच कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने माननीय मुख्यमंत्री को विकास पुरुष, सुशासन बाबू और जन-जन के प्रिय नेता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य ने विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। श्री चौधरी ने कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2005 से पूर्व के भयावह जंगलराज से बिहार को बाहर निकाला। उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार ने यहां कानून का राज स्थापित किया। दशकों से पिछड़ रहे प्रदेश को विकास की मुख्यधारा में लाते हुए सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए। 

नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए भी ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने देश में सबसे पहले पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर आधी आबादी को पूरा सम्मान देने का काम किया। जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। आज जीविका दीदी के द्वारा 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यवसाय किया जा रहा है।

पिछले 20 सालों में यहां करीब 60 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। एनडीए सरकार में बिहार विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य की विकास दर इस प्रगति का प्रमाण है। उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि  नीतीश कुमार स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा राज्य को विकास की नई दिशा प्रदान करते रहें।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM