प्रवासियों पर हमला : भाजपा ने बिहार टीम के तमिलनाडु दौरे पर विधानसभा में मांगा बयान

खबरे |

खबरे |

प्रवासियों पर हमला : भाजपा ने बिहार टीम के तमिलनाडु दौरे पर विधानसभा में मांगा बयान
Published : Mar 13, 2023, 6:32 pm IST
Updated : Mar 13, 2023, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Migrants attacked: BJP seeks statement in assembly on Bihar team's Tamil Nadu tour
Migrants attacked: BJP seeks statement in assembly on Bihar team's Tamil Nadu tour

भाजपा नेता ने कहा, “हम मांग करते हैं कि सरकार सदन में इस मुद्दे के हर पहलू पर एक बयान जारी करे।”

पटना : बिहार में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मांग की कि नीतीश कुमार सरकार प्रवासियों पर हमलों के आरोपों की जांच लिए तमिलनाडु गए अधिकारियों के निष्कर्षों पर विधानसभा में एक बयान पेश करे। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने यह भी जानना चाहा कि क्या मुख्यमंत्री राजद की सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस लेने की मांग पर सहमत हो गए हैं, जिससे राज्य “भ्रष्ट लोगों के लिए सुरक्षित” बन गया है।

सिन्हा ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, “मैंने समाचार पत्रों की खबरों का हवाला देते हुए सदन के पटल पर प्रवासियों का मुद्दा उठाया। ये खबरें सच हो सकती हैं या नहीं भी हो सकती हैं, लेकिन सरकार तमिलनाडु में भेजी गई तीन सदस्यीय टीम के निष्कर्षों पर दबा कर नहीं रख सकती है।”

भाजपा नेता ने कहा, “हम मांग करते हैं कि सरकार सदन में इस मुद्दे के हर पहलू पर एक बयान जारी करे।” तमिलनाडु की द्रमुक सरकार ने प्रवासियों पर हमले को लेकर भाजपा पर “अफवाह” फैलाने का आरोप लगाया है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM