New Delhi: ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, तापमान 16.3 डिग्री तक दर्ज
Published : Mar 15, 2023, 11:16 am IST
Updated : Mar 15, 2023, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Delhi's air quality reaches 'poor' category. (प्रतिकत्मक फोटो)
New Delhi: Delhi's air quality reaches 'poor' category. (प्रतिकत्मक फोटो)

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 86 फीसदी दर्ज की गई।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किए जाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 202 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 86 फीसदी दर्ज की गई। ‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 150 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM