राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा की मांग पर खरगे ने कहा, माफी मांगने का कोई सवाल नहीं
Published : Mar 15, 2023, 12:25 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
On BJP's demand regarding Rahul Gandhi's statement, Kharge said, there is no question of apologizing
On BJP's demand regarding Rahul Gandhi's statement, Kharge said, there is no question of apologizing

राहुल गांधी ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

New Delhi; कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के ब्रिटेन के बयान पर माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है और ऐसी मांग कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता को अपमानित करने वाले विदेश में दिए गए बयानों पर जवाब देना चाहिए।.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अनेक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर दिये गये राहुल के बयान पर उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।खरगे ने कहा, ‘‘मैं माफी (राहुल गांधी से) की मांग कर रहे लोगों से एक सवाल पूछना चाहूंगा कि जब मोदीजी पांच-छह देशों में गये और हमारे देश की जनता को अपमानित किया और उन्होंने हमें बताया कि भारत में जन्म लेना पाप है तो उसका क्या?’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यहां लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी कमजोर हो रही है। टीवी चैनलों पर दबाव बनाया जा रहा है और सच बोलने वालों को जेल में डाला जा रहा है। अगर यह लोकतंत्र को खत्म करने की प्रक्रिया नहीं है तो क्या है?’’

उन्होंने कहा कि इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

राहुल गांधी के लंदन के बयान को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में दो दिन से हंगामा जारी है। बजट सत्र के दूसरे चरण की सोमवार को शुरूआत हुई, लेकिन अभी तक संसद में कोई विधायी कामकाज नहीं हो सका है। राहुल गांधी ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM