हरियाणा में छह पशु चिकित्सा ‘‘पॉलीक्लिनिक’’ स्थापित किए जाएंगे : CM खट्टर

खबरे |

खबरे |

हरियाणा में छह पशु चिकित्सा ‘‘पॉलीक्लिनिक’’ स्थापित किए जाएंगे : CM खट्टर
Published : Mar 14, 2023, 1:50 pm IST
Updated : Mar 14, 2023, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Six Veterinary
Six Veterinary "Polyclinics" to be set up in Haryana: CM Khattar

उन्होंने कहा कि यह काम सहकारिता विभाग करेगा और यह योजना एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गौशालाओं में मवेशियों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार छह पशु चिकित्सा ‘‘पॉलीक्लिनिक’’ स्थापित करेगी। खट्टर ने सोमवार को चरखी दादरी में हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी-2023 के समापन कार्यक्रम में कहा, "हमारी संस्कृति में गायों का धार्मिक महत्व है। धार्मिक ग्रंथों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है।"

प्रस्तावित छह पशु चिकित्सा ‘‘पॉलीक्लिनिक’’ में से एक ‘‘पॉलीक्लिनिक’’ की स्थापना चरखी दादरी में की जाएगी। खट्टर ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए हरियाणा गौ सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये करने के साथ ही प्रदेश सरकार मवेशियों की रक्षा के लिए समर्पित प्रयास कर रही है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, इस मौके पर पशुपालन एवं कृषि और किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ मौजूद थे। खट्टर ने कहा कि राज्य के बजट में एक नयी 'सांझी डेयरी' परियोजना की परिकल्पना की गई है। इस परियोजना के तहत पंचायत की जमीन पर शेड बनाया जाएगा और वहां वैसे मवेशियों को रखा जाएगा जिनके मालिकों के पास अपने मवेशियों को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि यह काम सहकारिता विभाग करेगा और यह योजना एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM