Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर, दो AK-47 भी बरामद
Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जैश कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर, दो AK-47 भी बरामद
Published : Feb 22, 2026, 5:17 pm IST
Updated : Feb 22, 2026, 5:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Two terrorists affiliated with Pakistan-based Jaish-e-Mohammad killed in an encounter in Kishtwar
Two terrorists affiliated with Pakistan-based Jaish-e-Mohammad killed in an encounter in Kishtwar

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी.

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान रविवार को दो आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर भी शामिल बताया जा रहा है।

यह संयुक्त अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के समन्वय से चलाया गया। खुफिया सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।

शीर्ष सूत्रों के अनुसार, पुलिस और सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो कमांडरों को मार गिराया है, जिनमें सैफुल्लाह भी शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई, जो बाद में ऑपरेशन में बदल गई।

अधिकारी ने बताया कि एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर में छिपे आतंकवादियों ने पास पहुंच रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। उनके पास से दो एके-47 राइफलें सहित अन्य हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान लगातार जारी है, ताकि कोई भी छिपा हुआ आतंकी बच न सके। क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

(For more news apart from Two terrorists affiliated with Pakistan-based Jaish-e-Mohammad killed in an encounter in Kishtwar news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: kishtwar encounter, jaish-e-mohammad terrorists killed, pakistan-based jaish-e-mohammad, jammu and kashmir encounter, two terrorists killed in kishtwar, counter-terror operation kishtwar, security forces operation jammu kashmir, jaish commander killed, anti-terror operation india, pakistan-backed terrorism, indian army encounter news, j&k police operation, two jaish-e-mohammad terrorists killed in kishtwar encounter, pakistan-based jaish terrorists neutralized in jammu and kashmir, security forces gun down jem militants in kishtwar, counter-terror operation in kishtwar latest update, indian forces eliminate pakistan-backed terrorists in j&k, rozanaspokesman hindi, किश्तवाड़ एनकाउंटर, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मारे गए, पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद, जम्मू और कश्मीर एनकाउंटर, किश्तवाड़ में दो आतंकवादी मारे गए, काउंटर-टेरर ऑपरेशन किश्तवाड़, सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जम्मू कश्मीर, जैश कमांडर मारा गया, एंटी-टेरर ऑपरेशन इंडिया, पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद, भारतीय सेना एनकाउंटर न्यूज़, j&k पुलिस ऑपरेशन, किश्तवाड़ एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए, जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान स्थित जैश आतंकवादी बेअसर, सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को मार गिराया, किश्तवाड़ में काउंटर-टेरर ऑपरेशन का लेटेस्ट अपडेट, भारतीय बलों ने j&k में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों का सफाया किया, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM