एलन मस्क कर सकते है ट्विटर के आधे एम्प्लॉइज की छंटनी

खबरे |

खबरे |

एलन मस्क कर सकते है ट्विटर के आधे एम्प्लॉइज की छंटनी

By : SHAINAIMC

Published : Nov 4, 2022, 11:56 am IST
Updated : Nov 4, 2022, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Elon Musk
Elon Musk

मस्क वर्क-फ्रॉम-एनीवेयर पॉलिसी को भी वापस लेगें और कर्मचारियों को ऑफिस में आने को कहेंगे

एलन मस्क ट्विटर कंपनी के लगभग आधे एम्प्लॉइज की छंटनी कर सकते हैं। ये जानकारी एक न्यूज एजेंसी द्वारा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क शुक्रवार को अपने फैसले के बारे में एम्प्लॉइज को सूचित करेंगे। वहीं मस्क वर्क-फ्रॉम-एनीवेयर पॉलिसी को भी वापस लेगें और कर्मचारियों को ऑफिस में आने को कहेंगे। रिपोर्ट की माने तो ट्विटर में अभी करीब 7,500 एम्प्लॉइज है। जिनमें से करीब 3,700 की नौकरी जा सकती है।

बता दें एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को 44 बिलियन डॉलर की डील में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाल दिया था। जिनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सहगल और लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मस्क और सलाहकारों की एक टीम सैन फ्रांसिस्को स्थित ऑफिस में जॉब कट और पॉलिसी में बदलावों पर चर्चा कर रही है। जिन परिदृश्यों पर विचार किया जा रहा है, उनमें से एक यह है कि जिन एम्प्लॉइज को जाने के लिए कहा जाएगा, उन्हें 60 दिनों की पेमेंट ऑफर की जाएगी।

 

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM