उत्तराखंड: जोशीमठ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मन मोह लेंगी तस्वीरें 

खबरे |

खबरे |

उत्तराखंड: जोशीमठ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मन मोह लेंगी तस्वीरें 
Published : Jan 20, 2023, 1:18 pm IST
Updated : Apr 12, 2023, 2:44 pm IST
SHARE ARTICLE

उत्तराखंड में भूधंसाव की समस्या से जूझ रहे जोशीमठ सहित चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ

गोपेश्वर: उत्तराखंड में भूधंसाव की समस्या से जूझ रहे जोशीमठ सहित चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार देर रात से हिमपात हो रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार देर रात से बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी, जो अब तक जारी है। वहीं, निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी के साथ राज्य में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों की कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

जोशीमठ में शुक्रवार सुबह पहले बारिश और फिर हिमपात शुरू हो गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कर्मियों के साथ ही आपदा पीड़ितों की मुश्किलें भी बढ़ गईं।

मौसम विभाग के अनुसार, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ कस्तूरी मृग अभयारण्य का अधिकतर इलाका बर्फ से ढक गया है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Jagjit Singh Dallewal के पोते ने किसानों से की अपील, भावुक पोते ने कहा, ''मैं बहुत दुखी हूं.''

26 Mar 2025 5:40 PM

Pastor से सवाल पूछने वाली महिला ने किए बड़े खुलासे, देखें इंटरव्यू

26 Mar 2025 5:37 PM

बॉक्सर Sweety Boora और पति Deepak Hooda के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद लगाए गंभीर आरोप

25 Mar 2025 5:42 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या कुछ है खास | Spokesman TV | LIVE | Date 25/03/2025

25 Mar 2025 1:53 PM

Amritpal के एक और सहयोगी से हटाया गया NSA , अमृतपाल के साथ गनमैन के तौर पर रहने वाला वीरेंद्र फौजी मौजूद

25 Mar 2025 1:49 PM

Rana Gurjeet Singh के साथ Spokesman पर बेबाक बातचीत, सुनिए क्या कही बड़ी बात..

23 Mar 2025 6:12 PM