Bangladesh Fire News: बांग्लादेश में एक इमारत में आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Bangladesh Fire News: बांग्लादेश में एक इमारत में आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत
Published : Mar 1, 2024, 11:18 am IST
Updated : Mar 1, 2024, 11:18 am IST
SHARE ARTICLE
Bangladesh Fire latest News  in hindi At least 43 people killed
Bangladesh Fire latest News in hindi At least 43 people killed

इन मंजिलों पर रेस्तरां एवं कपड़े की दुकानें थीं।

Bangladesh Fire News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सात मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार रात आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों की हालत ‘‘नाजुक’’ है।

दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर आग लग गई जो तेजी से ऊपर की मंजिलों में भी फैल गई। इन मंजिलों पर रेस्तरां एवं कपड़े की दुकानें थीं।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 75 लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें से 42 लोग बेहोश थे। घटनास्थल पर दमकल सेवा की 13 गाड़ियों को भेजा गया। सेन ने कहा, ‘‘ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में 33 और (निकट स्थित) ‘शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी’ में 10 लोगों की मौत हो गई।’’

मंत्री ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों में 22 लोगों का उपचार किया जा रहा है और इन घायलों की हालत ‘‘नाजुक’’ है।

सेन स्वयं भी चिकित्सक हैं, उन्होंने ‘डीएमसीएच’ में संवाददाताओं से कहा ‘‘जो लोग जीवित बचे हैं उनका श्वसन तंत्र गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।’’

चिकित्सकों ने कहा कि कुछ लोगों के शव इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल है। उन्होंने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद लोग बचने के लिए ऊपर की मंजिलों की ओर भागे और कई लोगों को दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाल लिया।


(For more news apart from Bangladesh Fire latest News  in hindi At least 43 people killed , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM