Attack on Indian student in America News : अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला

खबरे |

खबरे |

Attack on Indian student in America News : अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला
Published : Nov 1, 2023, 11:34 am IST
Updated : Nov 1, 2023, 11:34 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया

 Attack on Indian student in America News in hindi: अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू घोंप दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।‘एनडब्ल्यूआईयू टाइम्स’ की खबर के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रैड ने वरुण की कनपटी में चाकू से हमला कर दिया था। अधिकारी मामले में अभी जांच कर रहे हैं।

घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

खबर में कहा गया है, ‘‘हमलावर ने वरुण पर चाकू से हमला किया था। चोट की गंभीरता के कारण उसे फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया और कथित तौर पर उसके बचने की संभावना कम है। हिंसक हमले के बाद वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है।’’ हमलावर एंड्रैड ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सुबह जिम में वह मालिश के लिए गया था। मालिश कराने के लिए वह मालिश कक्ष में चला गया, जहां उसने अन्य व्यक्ति को देखा जिसे वह नहीं जानता था और अनजान व्यक्ति को देखकर उसे ‘‘थोड़ा अजीब’’ लगा। पुलिस ने कहा, ‘‘एंड्रैड को लगा कि उसे उक्त व्यक्ति से खतरा है। इसलिए उसने ‘सिर्फ प्रतिक्रिया में उस पर वार किया’।’’

(For more news apart from Attack on Indian student in America News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM