America: अमेरिका में एक स्कूल बस हुआ बेकाबू, हादसे में सात बच्चे घायल

खबरे |

खबरे |

America: अमेरिका में एक स्कूल बस हुआ बेकाबू, हादसे में सात बच्चे घायल
Published : Dec 2, 2022, 11:50 am IST
Updated : Dec 2, 2022, 11:50 am IST
SHARE ARTICLE
America: A school bus in America became uncontrollable, seven children were injured in the accident
America: A school bus in America became uncontrollable, seven children were injured in the accident

सात बच्चों और बस चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां से चालक एवं पांच बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, जबकि दो बच्चों को गंभीर चोट आयी है

रामापो :  अमेरिका के न्यूयॉर्क के उपनगरीय इलाके में एक स्कूल बस के बेकाबू होकर सड़क से उतरने और दो खड़ी कारों से टकराने की घटना में कम से कम सात बच्चे घायल हो गये। कारों से टकराने के बाद बस एक घर में घुस गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रामापो पुलिस विभाग ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे न्यू रॉकलैंड काउंटी के न्यू हेम्प्स्टेड में हुयी ।

पुलिस ने बताया कि 21 बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक झटके से सड़क से उतर गई और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुये उसने वहां खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद यह एक घर में घुस गयी । कारें पार्किंग में खाली खड़ी थीं।

उन्होंने बताया कि सात बच्चों और बस चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां से चालक एवं पांच बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, जबकि दो बच्चों को गंभीर चोट आयी है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM