ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक के घर को काले कपड़े से ढकने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक के घर को काले कपड़े से ढकने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Published : Aug 4, 2023, 10:49 am IST
Updated : Aug 4, 2023, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

ग्रीनपीस के दो अन्य कार्यकर्ताओं ने "ऋषि सुनक - तेल से कमाई या हमारा भविष्य ?" लिखा हुआ एक बैनर उनके घर के सामने फहराया।

लंदन: उत्तरी इंग्लैंड में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के घर को काले कपड़े से ढकने के आरोप में बृहस्पतिवार को ग्रीनपीस के चार जलवायु प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तरी सागर तेल और गैस ड्रिलिंग के विस्तार के लिए सुनक के हालिया समर्थन के विरोध में यह कदम उठाया।

ग्रीनपीस कार्यकर्ता उत्तरी यॉर्कशायर के रिचमंड में सुनक के घर की छत पर चढ़ गए और उसे काले कपड़े से ढक दिया।

स्थानीय उत्तरी यॉर्कशायर पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके अधिकारियों ने किर्बी सिगस्टन में प्रधानमंत्री के घर पर हुई कार्रवाई का जवाब दिया था। पुलिस ने कहा, ‘‘अधिकारियों ने क्षेत्र को नियंत्रित कर लिया है। प्रधानमंत्री और उनका परिवार घर पर नहीं है।’’

पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को गिरफ्तारी की पुष्टि की जब चार प्रदर्शनकारी अंततः लगभग तीन घंटे के बाद छत से नीचे उतरे और उन्हें पुलिस वैन से ले जाते देखा गया। सुनक, पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटियों कृष्णा तथा अनुष्का के साथ, वर्तमान में कैलिफोर्निया में एक सप्ताह की छुट्टी पर हैं।

घटना के बारे में पूछे जाने पर उपप्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन ने ‘बीबीसी’ को बताया कि उन्हें लगता है कि ब्रिटिश लोग ‘‘इन मूर्खतापूर्ण कृत्यों’’ से तंग आ चुके हैं।’’

ग्रीनपीस के दो अन्य कार्यकर्ताओं ने "ऋषि सुनक - तेल से कमाई या हमारा भविष्य ?" लिखा हुआ एक बैनर उनके घर के सामने फहराया।

ग्रीनपीस ब्रिटेन के जलवायु कार्यकर्ता फिलिप इवांस ने कहा, ‘‘जिस तरह दुनियाभर में जंगल की आग और बाढ़ घरों और लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर रही है, उसी तरह सुनक तेल और गैस ड्रिलिंग के बड़े पैमाने पर विस्तार को लेकर प्रतिबद्ध है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM