ट्रंप उम्मीदवार बने तो मैं उनका समर्थन करूंगा, मैं राष्ट्रपति बना तो उन्हें माफ कर दूंगा: रामास्वामी

खबरे |

खबरे |

ट्रंप उम्मीदवार बने तो मैं उनका समर्थन करूंगा, मैं राष्ट्रपति बना तो उन्हें माफ कर दूंगा: रामास्वामी
Published : Sep 4, 2023, 6:53 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 6:53 pm IST
SHARE ARTICLE
 Donald Trump and Vivek Ramaswamy
Donald Trump and Vivek Ramaswamy

रामास्वामी ने यह भी कहा कि यदि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं, तो वह ट्रंप को माफ कर देंगे।

वाशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नवंबर, 2024 में होने वाले आम चुनाव में वह अपनी पार्टी के उम्मीदवार होंगे, लेकिन यदि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार बनते हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे।

रामास्वामी ने यह भी कहा कि यदि वह अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं, तो वह ट्रंप को माफ कर देंगे। रविवार को एक ‘टॉक शो’ में शामिल होने के दौरान 38 वर्षीय भारतीय अमेरिकी उद्यमी ने कहा कि यदि वह अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होते हैं तो ट्रंप को माफ कर देंगे। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप फिलहाल कई कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

रामास्वामी ने ‘एबीसी न्यूज’ से कहा, ‘‘यदि डोनाल्ड ट्रंप पार्टी के उम्मीदवार बनते हैं-- हां, मैं उनका समर्थन करूंगा। यदि मैं राष्ट्रपति बना, तो मैं उन्हें माफ कर दूंगा क्योंकि यह देश को एकजुट करने में मदद करेगा लेकिन यह सबसे अहम चीज नहीं है जिसे मैं अगले राष्ट्रपति के रूप में करूंगा। यह देश को आगे बढ़ाने के लिए शुरुआती चीज है।’’

पिछले महीने शुरुआती रिपब्लिकन ‘प्राइमरी प्रेसिडेंशियल डिबेट’ में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद रामास्वामी की लोकप्रियता बढ़ी है। वह एक अन्य भारतीय अमेरिकी निक्की हेली के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं जो दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर रह चुकी हैं।

रामास्वामी राष्ट्रपति पद के लिए खुले तौर पर ट्रंप का समर्थन करने वाले एकमात्र रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा,‘‘मेरी मूल बात यह है कि मैं उस व्यक्ति को वोट दूंगा जो मुझे लगता है कि इस देश को आगे ले जाने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है। मुझे नहीं लगता कि वह जो बाइडन हैं। मुझे नहीं लगता कि वह कोई अन्य कठपुतली, कमला हैरिस या कोई और है, जिसे वे जो बाइडन के बाद सामने लाएंगे।’’


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM