भारत के खिलाफ कनाडा के आरोप ‘गंभीर’ हैं, पूरी तरह जांच करने की जरूरत : अमेरिका
भारत के खिलाफ कनाडा के आरोप ‘गंभीर’ हैं, पूरी तरह जांच करने की जरूरत : अमेरिका
Published : Oct 4, 2023, 5:15 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 5:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Canada's allegations against India are 'serious', need to be thoroughly investigated: America
Canada's allegations against India are 'serious', need to be thoroughly investigated: America

निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या कर दी गयी थी।

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस ने कहा कि एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या में भारत की संलिप्तता के कनाडा के आरोप ‘‘गंभीर’’ हैं और उनकी पूरी तरह जांच किए जाने की जरूरत है। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या कर दी गयी थी। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार के समन्वयक जॉन किर्बी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान की पिछले सप्ताह वाशिंगटन में हुई मुलाकात में कनाडा के दावों पर चर्चा की गयी थी। किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इस मुद्दे पर चर्चा की गयी थी। हम निश्चित रूप से इसे दोनों देशों पर छोड़ते हैं कि वे अपने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम स्पष्ट कर चुके हैं कि ये आरोप गंभीर हैं, इनकी पूरी जांच किए जाने की आवश्यकता है और जाहिर तौर पर जैसा कि हमने पहले भी कहा है कि हम भारत से उस जांच में सक्रियता से भाग लेने का अनुरोध करते हैं।’’ विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक अलग संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि यह अहम है कि कनाडा की जांच आगे बढ़े और दोषियों को सजा दी जा सके।.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारत सरकार से कनाडाई जांच में सहयोग करने का भी अनुरोध किया है।’ पटेल ने कहा कि अमेरिका ने नयी दिल्ली में कनाडा उच्चायोग में राजनयिकों की संख्या में कमी लाने संबंधी खबरें देखी हैं।.

पटेल ने कहा, ‘‘भारत के साथ हम क्वाड और कई अन्य समूहों में साझेदार हैं और हम कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर क्षेत्र में उनके तथा अन्य देशों के साथ काम करते रहेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जैसा कि मैंने कहा है कि हम इन आरोपों को बहुत गंभीरता से लेते हैं और हम न केवल अपने कनाडाई साझेदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे बल्कि भारत सरकार से कनाडा के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध करेंगे।’’.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM