ब्रिटेन: भारतीय मूल के 25 वर्षीय व्यकी क्ति चाकू मारकर हत्या, किशोर पर लगा आरोप

खबरे |

खबरे |

ब्रिटेन: भारतीय मूल के 25 वर्षीय व्यकी क्ति चाकू मारकर हत्या, किशोर पर लगा आरोप
Published : Jul 5, 2023, 12:53 pm IST
Updated : Jul 5, 2023, 12:53 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

मामले में 16 वर्षीय किशोर को आरोपित किया गया है।

लंदन: पूर्वी इंग्लैंड के एक पार्क में पिछले सप्ताह चाकू से गोदकर भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या  कर दी गई. मृतक की पहचान आशीष सचदेव नाहर नाम के युवक के रूप में हुई है. मामले में 16 वर्षीय किशोर को आरोपित किया गया है। ब्रिटिश पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नाबालिग होने के कारण कानूनी वजहों से किशोर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद उसे ल्यूटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

बेडफॉर्डशायर पुलिस के अधिकारियों को बेडफॉर्ड स्थित जुबली पार्क में बृहस्पतिवार शाम को 25 वर्षीय नाहर पड़ा हुआ मिला था, जिसके शरीर पर चाकू से हुए घाव थे। नाहर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में पता चला है कि हृदय पर चाकू से एक वार के कारण नाहर की मौत हुई।

पुलिस ने आरोपी के बारे में केवल यह बताया है कि उसपर हत्या का आरोप लगा है। उसके बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। नाहर की मां अनीता नाहर ने परिवार की ओर से जारी एक बयान में अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, “दुख की बात है कि मेरे सबसे बड़े बेटे को 25 साल की उम्र में उसके प्यारे परिवार और दोस्तों से छीन लिया गया। आशीष एक हंसमुख, खुशमिजाज युवक था, जिसके आगे पूरी जिंदगी पड़ी थी। वह हमेशा मुस्कुराता रहता था और कभी भी कोई शिकायत नहीं करता था। वह जिन लोगों से मिला, उनके लिए सुखद यादें छोड़ गया।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM