भारतीय मूल का 6 वर्षीय बच्चा एवरेस्ट आधार शिविर पहुंचने वाला सबसे कम उम्र का...

खबरे |

खबरे |

भारतीय मूल का 6 वर्षीय बच्चा एवरेस्ट आधार शिविर पहुंचने वाला सबसे कम उम्र का...
Published : Dec 6, 2022, 1:43 pm IST
Updated : Dec 6, 2022, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
6-year-old Indian-origin boy youngest child to reach Everest base camp
6-year-old Indian-origin boy youngest child to reach Everest base camp

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ की जारी खबर के अनुसार ओम, उसके पिता मयूर गर्ग (38) और मां गायत्री महेंद्रम (39) ने 28 सितंबर को 10 दिन की ट्रेकिंग शुरू की थी।

सिंगापुर  : सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के छह वर्षीय ओम मदन गर्ग ने नेपाल में एवरेस्ट आधार शिविर की ट्रेकिंग को पूरा किया है और इस चढ़ाई को पूरा करने वाले सबसे कम उम्र का सिंगापुरी नागरिक होने के नाते सिंगापुर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह पाई है।

ओम ने अक्टूबर में अपने माता-पिता के साथ 10 दिन की यह यात्रा की थी और 65 किलोमीटर की ट्रेकिंग के बाद 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नेपाल के दक्षिण आधार शिविर पहुंचा।.   इससे पहले ओम के माता-पिता उसे वियतनाम, थाइलैंड तथा लाओस की साहसिक यात्राएं करा चुके हैं, जब वह महज ढाई महीने का था।.

 ‘द स्ट्रेट टाइम्स’ की सोमवार को जारी खबर के अनुसार ओम, उसके पिता मयूर गर्ग (38) और मां गायत्री महेंद्रम (39) ने 28 सितंबर को 10 दिन की ट्रेकिंग शुरू की थी। उनके साथ एक गाइड और दो पोर्टर (कुली) थे।.  किंडरगार्टन 2 का छात्र ओम कहता है, ‘‘मैं पूरी दुनिया देखना चाहता हूं।’’.  मयूर इंडोनेशिया, रूस और तंजानिया में पर्वतारोहण कर चुके हैं और नवंबर 2021 में उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM